
AI को चेहरा किराये पर देकर लोग कमा रहे लाखो रुपये, बढ रहा नया डिजिटल टरेंड।
चीन में लोग AI कटेंट बनाने के लिए चेहरा किराये पर देकर अच्छी कमाई कर रहे हैं। कुछ प्लेटफार्मस पर चेहरे का उपयोग के बदले सालाना ₹14 लाख तक की फीस मिल रही है। एक बैंक कर्मचारी का चेहरा 3 दिनों में 7 बार इस्तेमाल हुआ, जिससे करीब ₹36 हजार मिले। लोग यह भी तय कर सकते हैं कि उनका चेहरा किस तरह के कटेंट में इस्तेमाल किया जाएगा।
मुख्य बिंदु
चीन में AI कटेंट के लिए चेहरा किराये पर देने का चलन तेजी से बढ रहा है।
चेहरों का उपयोग सीरियल, विज्ञापन और गेम्स जैसे डिजिटल कटेंट में किया जा रहा है।
कुछ प्लेटफार्म पर चेहरे के इस्तेमाल के बदले ₹14 लाख तक की कमाई संभव है।
एक बैंक कर्मचारी ने 3 दिनों में 7 बार चेहरा इस्तेमाल होने पर लगभग ₹36 हजार कमाए।
कुछ एंजेसिया कटेंट निर्माण के लिए चेहरा उपलब्ध कराने के बदले शुल्क देती है।
उपयोगकर्ता यह तय कर सकते हैं कि उनका चेहरा किस प्रकार के कटेंट में इस्तेमाल होगा।
होरर या वयस्क कटेंट जैसे क्षेत्रों में चेहरे के उपयोग से मना करने का विकल्प भी उपलब्ध है।
AI ट्रेनिंग और कटेंट उपयोग के लिए अलग-अलग अनुमति ली जाती है।
AI तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ डिजिटल पहचान से कमाई का नया अवसर उभर रहा है।
