
20 दिन पहले किया अंतिम संस्कार, अब बेटा जिंदा मिला;परिवार और पुलिस दोनों हैरान।
पंजाब के कपूरथला में एक युवक के लापता होने के बाद परिवार ने एक अज्ञात शव को उसका मानकर अंतिम संस्कार कर दिया। युवक रवि कुमार 5 अगस्त से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। बाद में पता चला कि रवि कपूरथला की सेंटरल जेल में बंद था और पूरी तरह सुरक्षित है। रवि के जिंदा मिलने के बाद शव की गलत पहचान और पुलिस प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए।
गलत पहचान के कारण परिवार ने जिस बेटे का अंतिम संस्कार किया, वह 20 दिन बाद जेल में जिंदा मिला:
कपूरथला में कादुपूर निवासी टीटी का बेटा रवि कुमार 5अगस्त से लापता था।
परिवार ने कई दिनों तक उसकी तलाश की और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
9अगस्त को पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था।
परिवार ने उस शख्स की पहचान अपने लापता बेटे से करदी।
13 अगस्त को परिवार ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
करीब 20 दिन बाद पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
पता चला कि रवि 5 अगस्त से ही कपूरथला की जेल में बंद था।
जेल कर्मचारियों द्वारा सूचना मिलने पर परिवार जेल पहुँचा।
वहाँ रवि को जिंदा देखकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जिस शव का अंतिम संस्कार किया गया, वह आखिर किसका था और पहचान में इतनी बड़ी गलती कैसे हुई।
