
12 हजार फीट से गिरी महिला स्काई डाइवर, पेड़ पर अटकने से बची जान।
इंग्लैंड में 35 वर्षीय हाली विलेन स्काई डाइविंग के दौरान 12 हजार फीट की ऊँचाई से गिर गई। हवा में दूसरे स्काई डाइवर से टक्कर होने के बाद वह बेहोश गई और पैराशूट नहीं खोल सकी। जमीन पर गिरने की बजाय वह एक पेड़ पर अटक गई। जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी और पैर में गंभीर चोटे आई, लेकिन वह सुरक्षित बच गई।
मुख्य बिंदु
यह घटना इंग्लैंड के नाटिघंम के पास लैंगर एयरफील्ड में हुई।
35 वर्षीय हाली विपेन ग्रुप स्काई डाइविंग के लिए गई थी।
12 हजार फीट की ऊंचाई पर दूसरे स्काई डाइवर से उनकी टक्कर हो गई।
सिर पर चोट लगने के कारण वह हवा में बेहोश हो गई।
बेहोश होने की वजह से उन्हें पैराशूट खोलने का मौका नहीं मिला।
नीचे गिरते समय वह सीधे एक पेड़ पर जाकर अटक गई।
पेड़ ने उनकी गिरने की रफ्तार को कम कर दिया जिससे उनकी जान बच गई।
हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और बांए पैर में गंभीर चोट आई।
शरीर पर कई अन्य चोटों के निशान मिले।
इलाज और फिजियोथेरेपि के खर्च के लिए उनकी बहन ने फंड जुटाने का अभियान शुरू किया।
इसी एयरफील्ड में इससे पहले भी एक स्काई डाइविंग हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है।
