
कोकरोच के दूध पर रिसर्च IG नोबेल मिला, अंडरटेकर से लेकर किसिंग तक पर हुई रिसर्च।
दूध का नाम सुनते ही गाय और भैंस की याद आती है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस बार कोकरोच के दूध पर रिसर्च की। रिसर्च में पता चला कि इसमें मौजूद प्रोटीन में गाय के दूध से तीन गुणा ज्यादा प्रोटीन होता है। इसी अजीब रिसर्च को 2026 का IG नोबेल पुरस्कार मिला है। ये अवार्ड ऐसी रिसर्च को मिलते हैं जो पहली नजर में अजीब या मजेदार लगती हैं लेकिन इनके पीछे की दिलचस्प साइंस होती है।
मुख्य बिंदु
ब्राजील के वैज्ञानिकों ने की कोकरोच के दूध पर रिसर्च।
बताया गया के कोकरोच के दूध में गाय और भैंस के दूध से ज़्यादा एनर्जी होती है।
इसी अजीब रिसर्च को 2026 में IG नोबेल पुरस्कार मिला।
अंडरवेयर से लेकर अलग- अलग प्रजाति की किसिंग तक रिसर्च की गई।
ब्राजील के वैज्ञानिकों ने 1000 अंडरवियर 25 से ज़्यादा देशों की मिट्टी में दफनाऐ।
दो महीने बाद इन्हें निकालकर देखा कि मिट्टी के जीव कपड़े को कितनी तेजी से खाते हैं।
आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की मटिल्डा ब्रिंडल और सुअर्ट वेस्ट ने अलग- अलग प्रजातियों की किसिंग के विकास का इतिहास निकाला।
जापानी वैज्ञानिक डा.टोकुजी उन्नो ने नाक साफ करने के तरीके पर रिसर्च की।
IG नोबेल पुरस्कार 1991 से'एनल्स ओफ इम्प्रोबेल रिसर्च' यानी AIR नाम की साइंस हयूमर मैंगजीन की तरफ से दिया जाता है।
यह अवार्ड सेरेमनी पहली बार अमेरिका के बाहर स्विट्जरलैंड के ज़्यूरिख़ में हुई।
