
भैंस का बर्थडे केक काटकर सेलिब्रेट किया, 4साल की हुई भैंस।
यूपी के बलिया में एक शख्स ने भैंस का बर्थडे अपने बच्चों की तरह मनाया। उसने भैस के सिर पर बर्थडे कैप पहनाई, आसपास गुब्बारे लगाए और केक काटकर सेलिब्रेट किया। भैंस का नाम बसंती और मालिक का नाम राजेश कुमार वर्मा है। उनका कहना है कि बसंती उनके परिवार का हिस्सा है और जब घर में बच्चों का जन्मदिन भी मनाया जाता है तो भैंस का बर्थडे भी मनाना चाहिए।
मुख्य बिंदु
यह छवि यूपी के बलिया गांव की है।
राजेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने अपनी भैंस का जन्मदिन बच्चों की तरह मनाया।
आसपास गुब्बारे लगाए और केक काटकर सेलिब्रेट किया।
भैंस का नाम बसंती है और मालिक का नाम राजेश कुमार वर्मा है जिसने बर्थडे प्लान किया।
बसंती के सिर पर हैप्पी बर्थडे लिखी कैप पहनाई गई और लोगों ने गाना भी गया।
राजेश ने कहा बसंती उनके परिवार का हिस्सा है और उनकी बातें भी समझती है।
उनका कहना है कि जब घर में बच्चों का बर्थडे मनाया जाता है तो भैंस का भी मनाना चाहिए।
इसी लगाव की वजह से उन्होंने सब के लिए यह खास दिन रखा।
बर्थडे सलिब्रेट का यह विडियो सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
