
बायफ्रेंड को बाईक गिफ्ट करने के लिए 19 वर्षीय युवती बनी चोर, सोशलमीडिया वीडियो से खुले राज।
तमिलनाडु की एक 19 वर्षीय युवती ने अपने पिता के दोस्त के घर से गहने चुरा लिए। चोरी किए गए 9 तोले सोने के गहनो को करीब 2.5 लाख रुपये में बेच दिया गया। युवती ने उन पैसौ से अपने बायफ्रेंड के लिए बाइक खरीदी और उसे भेंट कर दी। बाइक का वीडियो सोशलमीडिया पर शेयर होने के बाद पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आ गया।
मुख्य बिंदु
घटना तमिलनाडु के पोल्लाची क्षेत्र की है।
आरोपी युवती की पहचान 19 वर्षीय आर जिया सिमी के रूप में हुई है।
युवती अपने पिता के दोस्त के घर गई थी, जहां से उसने सोने के गहने चुरा लिए।
चोरी में लगभग 9 तोले सोना शामिल था।
गहनो को बेचकर 2.5 लाख रुपये प्राप्त किए गए।
युवती ने अपने बायफ्रेंड जनन को बाईक गिफ्ट करने के लिए यह रकम खर्च की।
बाइक खरीदने के बाद दोनों ने सोशलमीडिया पर उसका वीडियो साझा किया।
इसी दौरान गहने चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई।
सोशलमीडिया विडियो के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की।
पूछताछ में युवती ने चोरी की बात कबूल कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
