
बार का 1.72 लाख रुपये का बिल नहीं चुकाने पर महिला का सिर मूंड दिया गया, विडियो वायरल।
थाईलैंड की राजधानी बैंकोक में एक महिला को बार का भुगतान न करने पर गंजा कर दिया गया। महिला पर 1.72 लाख रुपये का बिल बकाया था। बिल का भुगतान न कर पाने पर महिला ने बालो के बदले भुगतान करने वाले कोनटरकट पर सहमति जताई। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिला की चालाकी और बार के कर्मचारियों का कठोर कदम।
यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकोक के एक प्रसिद्ध बार में हुई।
महिला पर 1.72 लाख रुपये का बिल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि महिला पहले भी कल्ब और रेस्टोरेंट में बिना बिल चुकाए निकलने की कोशिश कर चुकी थी।
25 अगस्त को वह फर्जी आईडी की सहायता से बार पहुचीं।
खाने-पीने के बाद वह बिना बिल का भुगतान किए वहाँ से जाने लगी।
कर्मचारियों ने उसे रोक कर बिल चुकाने के लिए कहा।
महिला ने अपने बालों के बदले भुगतान करने वाले एक हेयर "परचेज कोनटरकट" पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दी।
इसके पश्चात बिजली की मशीन से उसके लंबे बालों को काट दिया गया और उसका सिर लगभग मुंड दिया गया।
बताया जा रहा है कि महिला के काटे गए बाल दान में दिए जाने थे।
इस पूरी घटना का यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
