
कुत्ते ने 16 सेकेंड में 56 लोगों के ऊपर से लगाई छलांग, एक मिनट की थी लिमिट।
कनाडा के एक कुत्ते ने ऐसा कारनामा किया। जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। आस्ट्रेलियन शेफर्ड नस्ल के शारडोने ने मैदान में 56 लोगों की पीठ के ऊपर से लगाई छलांग और सिर्फ 16 सेकेंड में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड। मैदान में 56 फैंस को लाईन में सीधा खड़ा किया गया। शारडोने ने बिना रूके 16 सेकेंड में इस टास्क को पूरा किया। ट्रेनर ने पीठ पर कूदने से शुरू कराई थी ट्रेनिंग।
शारडोने का अनोखा कारनामा:
यह कारनामा कनाडा के एक कुत्ते का है।
जिसका नाम शारडोने है और वह आस्ट्रेलियन शेफर्ड नस्ल का है।
शारडोने ने मैदान में 56 लोगों की पीठ के ऊपर से लगातार छलांग लगाई।
उसने सिर्फ 16 सेकेंड में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
यह रिकॉर्ड कनाडा की बेसबॉल टीम'एडमंटन रिवरहाक्स' के गेम के दौरान बना।
मैदान में 56 फैंस को एक सीधी लाईन में खड़ा किया गया जो आगे की तरफ झुके हुए थे।
शारडोने ने बिना रूके एक के बाद एक सभी लोगों को पार किया और 16 सेकेंड में टास्क को पूरा किया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसके लिए एक मिनट की समय सीमा तय थी।
ट्रेनर ने पीठ पर कूदने से शुरू कराई थी ट्रेनिंग।
चार साल के शारडोने की मालकिन और ट्रेनर जेनिफर फ्रेज़र है ऋ
उन्होंने कुछ साल पहले उसे अपनी पीठ पर कूदना सिखाया था।
इसके बाद उसने धीरे धीरे कई और ट्रिक्स सीखी ली।
जेनिफर के मुताबिक लोगों की पीठ पर से कूदना शारडोने के कई हुनरो में से एक है।
शारडोने के इस कारनामे को सोशलमीडिया पर लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ देखा।
