तारीख...
1,200
Akashvani Speaking Logo

Akashvani Speaking

ईमानदार सोच - सच्ची खबरें

Developed by

Revonic Private Limited

https://bharatsetu.app/contact
वापस जाएं
सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के फरार शूटर्स की कहानी: सत्यम की फैमिली अरबपति 150 एकड़ जमीन, आरयन 10वीं पास दोनों की उम्र 20 साल से कम।
AS
करनाल/2 सितंबर, 5:11 AM
पत्रकार: Krishma Vats

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के फरार शूटर्स की कहानी: सत्यम की फैमिली अरबपति 150 एकड़ जमीन, आरयन 10वीं पास दोनों की उम्र 20 साल से कम।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच करनाल तक पहुँच गई है। अंकित हत्याकांड में चार शूटर बताऐ जा रहे हैं । जिसमें से सुमित और मोहित का एनकाउंटर हो चुका है। सत्यम कादयान और आरयन संधू भी इसमें शामिल हैं जो परिवार समेत घर से फरार है। पुलिस की दबिश जारी है और उनके अन्य निजी ठिकानो पर भी दबिश की जा रही है।

मुख्य बिंदु

अंकित हत्याकांड की जांच अब करनाल तक पहुँच गई है।

दो शूटरों‌ का सुमित और मोहित का एनकाउंटर हो चुका है दो आरोपी परिवार समेत‌ फरार है।

करनाल के दोनों घरों में ताले है और लगातार पुलिस उनकी दबिश दे रही है और उनके सोशलमीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं।

शूटर सत्यम कादयान की उम्र 18-19 साल के करीब है। सत्यम कारोबारी फैमिली से है और परिवार के पास 150 एकड़ भूमि है। वह परिवार में अकेला बेटा है।

इस हत्याकांड में शामिल दूसरा शूटर आरयन संधू है उम्र (20) वर्ष पांच भाई बहनों में सबसे छोटा है। पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसने 10वीं करने के बाद पढाई भी छोड़ दी थी।

अंकित बालियान पर फायरिंग के बाद सत्यम कादयान और आरयन संधू बाईक पर नजर आए। जिसमें दावा है कि सत्यम बाईक चला रहा था।

अरबपति फैमिली के सत्यम की कहानी:

करनाल की अंसल सिटी में रहने वाला सत्यम परिवार का इकलौता बेटा है। उसकी तीन बड़ी बहने है तीनों की शादी हो चुकी है। उसका परिवार पहले जाटों गेट एरिया में रहता था। मगर बाद में अंसल सिटी के आनंद टाउन में शिफ्ट हो गए थे।

सत्यम का परिवार दिन में अंसल सिटी में रहता और रात में अपने पुराने घर जाटों गेट में आ जाता था। हालांकि, जब से सत्यम का नाम अंकित मडर में आया है तब से परिवार जाटों गेट नहीं आया है। यूपी पुलिस की कई टीमें सत्यम के ठिकानो पर दबिश दे रही हैं।

सत्यम को मंहगी गाडियों का शौक है। स्थानीय लोगों की माने तो वह कुछ महीने बाद गाड़ी बदल लेता था। सोशल मीडिया पर भी मोडिफाइड गाडियों के साथ रील शेयर करता था। कुछ विडियो में सत्यम हथियारों के साथ भी नजर आया। वह अक्सर आरयन के साथ ही अपना समय बिताता था।

आरयन के पिता की मौत हो चुकी, परिवार ने घर छोडा़:

इस हत्याकांड में शामिल दूसरा आरोपी आरयन संधू उम्र (20) का परिवार कलंदर गेट एरिया में रहता है। आरयन का एक बड़ा भाई और तीन बहने है। एक बहन की शादी हो चुकी है। उसके पिता नरेंद्र की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

आरयन ने सुभाष गेट एरिया के एक प्राईवेट स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की है। 2-3साल पहले उसने पढ़ाई छोड़ थी। पढ़ाई छोड़ने के बाद से ही आरयन अक्सर सत्यम के साथ ही घूमता रहता था। अंकित मडर केस में नाम आने के बाद उसके घर पर ताला लटका है।

शेयर करें:
सूचना सुझाव व जनहित के लिए संपर्क करें

संबंधित खबरें (Related)

होमशॉर्ट्ससेव्ड
Akashvani Speaking Logo

Akashvani Speaking

ईमानदार सोच - सच्ची खबरें

Developed by

Revonic Private Limited

https://bharatsetu.app/contact