
ओफिस के अंदर छाता-मास्क लगाकर काम कर रहे लोग, चेहरा बचाने के लिए नए-नए तरीके।
चीन में इन दिनों कुछ लोग ओफिस में डेस्क पर छाता लगाकर काम कर रहे हैं। कई कर्मचारी स्किन पर सनस्क्रीन लगाते हैं और चेहरा ढककर बैठे नजर आते हैं। सोशलमीडिया पर इसे ओफिस एजिंग टरेंड कहा जा रहा है। लोगों को लगता है कि लंबे समय तक ओफिस में रहने से उनके चेहरे और स्किन पर असर पड़ रहा है। लोग सोशलमीडिया पर सुबह ओफिस जाने और शाम को घर आने की तस्वीरें सोशलमीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
मुख्य बिंदु
चीन में कुछ लोग डेस्क पर छाता लगाकर काम करते हैं ताकि ओफिस की तेज रोशनी से चेहरा बचा सके।
कई कर्मचारी सनस्क्रीन लगाते हैं और चेहरा ढककर बैठते हैं।
सोशल मीडिया पर इसे ओफिस एजिंग टरेंड कहा जा रहा है।
लोगों का कहना है कि लंबे समय तक ओफिस में रहने से उनके चेहरे और स्किन पर असर पड़ रहा है।
कुछ सन हैट पहनते है तो कुछ पूरे चेहरे को ढककर रखते हैं।
कुछ लोग ओफिस में दुसरे कर्मचारियों के सिगरेट पीने से भी परेशान है।
लोग सुबह ओफिस जाने और शाम को घर आने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि सुबह चेहरा तरोताजा और शाम को बेजान नजर आता है।
बाल चिपचिपे और चेहरा सूजा हुआ नजर आता है
एक शख्स ने बताया कि नौकरी शुरू करने के एक महीने बाद उसका चेहरा ज़्यादा सांवला दिखने लगा और आंखों में थकान रहने लगी।
