
दो पत्नियों के साथ बारी -बारी रहने वाला व्यक्ति तीसरी महिला संग फरार, दोनों पत्नियों ने पुलिस से लगाई गुहार।
बिहार के जहानाबाद में एक व्यक्ति अपनी दो पत्नियों और बच्चों को छोड़कर तीसरी महिला के साथ फरार हो गया। पहली पत्नी की सहमति से उसने वर्षों पहले दूसरी शादी की थी और दोनों परिवारों के साथ रहता था। दोनों पत्नियों का आरोप है कि होटल में काम करने वाली एक युवती से उसकी नजदीकियां बढ गई थी। युवक के अचानक गायब होने के बाद दोनों महिलाएं उसकी तलाश में पुलिस के पास पहुंची।
मुख्य बिंदु
मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है।
राजू लाल नामक व्यक्ति की दो पत्नियां है जिनसे उसके बच्चे भी है।
पहली पत्नी रिंकू के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी।
पहली पत्नी की सहमति के बाद करीब 8 साल पहले दूसरी शादी की गई थी।
दोनों पत्नियां अलग अलग परिवार के रूप में रहती थी और राजू बारी बारी से दोनों के साथ 4-4 दिन बिताता था।
दोनों पत्नियों का आरोप है कि होटल में काम करने वाली जूली नाम की युवती से राजू की नजदीकियां बढ गई।
मोबाइल पर बातचीत को लेकर घर से कई बार विवाद भी हुआ था।
कुछ समय पहले राजू अचानक लापता हो गया।
पत्नियों का आरोप है कि जूली के साथ हरियाणा चला गया है।
दोनों महिलाएं जूली के घर भी पहुँची, जहाँ परिवार वालो ने हरियाणा जाने की बात कही।
इसके बाद दोनों पत्नियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर न्याय और कार्यवाही की मांग की।
