
हनुमान जी की प्रतिमा हटाने पहुँचे अधिकारी, लेकिन नहीं हिली मूर्ति: श्रद्धालुओं ने माना दैवी संकेत।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में सड़क चौडिकरण के लिए हनुमान मंदिर की प्रतिमा हटाने की कोशिश की गई। प्रशासन और पुलिस बैंड बाजे के साथ मंदिर पहुँचे और धार्मिक रीति रिवाज निभाए। मंदिर का कुछ हिस्सा हटाया गया लेकिन हनुमान जी प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। स्थानीय लोगों ने इसे भगवान् का संकेत माना, जबकि प्रशासन ने विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही।
मुख्य बिंदु
मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित सती गेट के बड़े हनुमान मंदिर का है।
सड़क चौडिकरण परियोजना के तहत मंदिर की प्रतिमा हटाने की योजना बनाई गई।
30 अगस्त से प्रतिमा हटाने के प्रयास शुरू हुए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
4 सितंबर को मंदिर का लगभग 16 फीट हिस्सा और आसपास का निर्माण हटाया गया।
इसके बावजूद हनुमान जी की प्रतिमा अपने स्थान पर बनी रही।
प्रशासन ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए बैंड बाजे के साथ पूजा अर्चना की।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुँचे और भजन कीर्तन किया।
कुछ लोगों ने प्रतिमा का न हिलना भगवान का संकेत बताया।
पुरात्तव विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिमा लगभग 1000 वर्ष पुरानी हो सकती है।
प्रशासन अब आईआईटी/विशेषज्ञों की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ताकि प्रतिमा को सुरक्षित रूप से हटाने की संभावना पर फैसला लिया जा सके।
