तारीख...
1,200
Akashvani Speaking Logo

Akashvani Speaking

ईमानदार सोच - सच्ची खबरें

Developed by

Revonic Private Limited

https://bharatsetu.app/contact
वापस जाएं
बेटे ने पूर्व सरपंच पिता की हत्या कर दी । हार्ट अटैक बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था परिवार ।
AS
हिसार/17 सितंबर, 4:03 AM
संपादक: Sumit Sheoran
1 / 2

बेटे ने पूर्व सरपंच पिता की हत्या कर दी । हार्ट अटैक बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था परिवार ।

हिसार के चंदन नगर में खारिया गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह (65) की घर में हत्या हो गई। आरोपी उनके बेटे बबलू पर 20 लाख का कर्ज था। वह चंदन नगर की कोठी बेचना चाहता था, इसके साथ-साथ नशा तस्करी का भी विरोध पिता ने किया । रविवार रात झगड़े में सिर पर वार हुआ। परिवार शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था , हवा सिंह के दोस्तों ने जब सिर पर चोट देखी तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुख्य बिंदु

हवा सिंह 2006 में खारिया के सरपंच रह चुके थे, कुश्ती संघ के पदाधिकारी भी थे। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की थी। दो बेटे—बबलू और कमल।

करीब डेढ़ दशक पहले वे गांव छोड़कर चंदन नगर आ गए और वहां कोठी बनाई। एक साल पहले बबलू पत्नी सुदेश और बेटे के साथ उसी कोठी में रहने लगा था। हवा सिंह परिवार से अलग रहते थे।

बबलू पर 20 लाख रुपये का कर्ज था। वह कोठी बेचकर कर्ज चुकाना चाहता था, पिता विरोध कर रहे थे। यही विवाद हत्या का कारण बना।

रविवार रात करीब 1-2 बजे बबलू घर पहुंचा। पिता-पुत्र में बहस और मारपीट हुई। बबलू ने कथित तौर पर रॉड/कुल्हाड़ी से सिर पर वार किया। हवा सिंह की मौत हो गई।

सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी में हवा सिंह के दोस्तों ने चोटें देखीं, संदेह हुआ और पुलिस को बताया। बालसमंद पुलिस पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर में खून के धब्बे मिले।

बबलू ने अस्पताल में गिरने से चोट बताकर नॉन मेडिको-लीगल केस करवाया। सुबह 5:30 बजे हार्ट फेल से मौत बताकर गांव चला गया। फिर साक्ष्य मिटाने चंदन नगर जा रहा था, आईआरवी टीम देखकर रास्ता बदला, गाड़ी छोड़कर अस्पताल लौट गया।

पुलिस ने बबलू को अस्पताल से हिरासत में लिया। सदर थाना एसएचओ विरेंद्र के अनुसार डिस्चार्ज के बाद रिमांड पर पूछताछ होगी।

रिमांड में कुल्हाड़ी और इस्तेमाल हुई गाड़ी बरामद हुई। बबलू ने पूछताछ में कर्ज और मकान बिक्री का विवाद स्वीकार किया। एक दिन का रिमांड मिला, दोबारा अदालत में पेश होगा।

कोठी पर बहू और वृद्ध मां ने कहा कि वे सो रही थीं, घटना की जानकारी नहीं थी। भाई सूबे सिंह ने पुलिस को बयान दिया। जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

शोक सभा दो जगह चल रही

हवा सिंह के दोस्तों का आरोप है कि पूरा परिवार इस हत्या में शामिल है।

अंतिम संस्कार के बाद साथियों ने परिवार के घर का पानी भी नहीं पिया।

हवा सिंह के दोस्त शोक सभा चंदन नगर की कोठी के बाहर ( सामने ) बना रहे हैं ।

आरोप है कि परिवार ने कोठी के अंदर शोक सभा के लिए बैठने ही नहीं दिया।

शेयर करें:
सूचना सुझाव व जनहित के लिए संपर्क करें

संबंधित खबरें (Related)

होमशॉर्ट्ससेव्ड
Akashvani Speaking Logo

Akashvani Speaking

ईमानदार सोच - सच्ची खबरें

Developed by

Revonic Private Limited

https://bharatsetu.app/contact