तारीख...
1,200
Akashvani Speaking Logo

Akashvani Speaking

ईमानदार सोच - सच्ची खबरें

Developed by

Revonic Private Limited

https://bharatsetu.app/contact
वापस जाएं
अंकित बलियान हत्याकांड:सत्यम कादियान के नाम से बने फर्जी सोशलमीडिया अकाउंटस पर धमकी भरी वीडियो पुलिस ने बढाई सुरक्षा।
AS
शामली (यूपी)/6 सितंबर, 2:56 PM
पत्रकार: Krishma Vats

अंकित बलियान हत्याकांड:सत्यम कादियान के नाम से बने फर्जी सोशलमीडिया अकाउंटस पर धमकी भरी वीडियो पुलिस ने बढाई सुरक्षा।

हरियाणावी सिंगर अंकित बलियान हत्याकांड के बाद सत्यम कादियान के नाम से कई फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए गए है। इन अकाउंटस पर धमकी भरे वीडियो और आपराधिक छवि वाले गाने पोस्ट किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बलियान परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। फर्जी अकाउंटस की जांच जारी है और फरार आरोपियों सत्यम कादियान व आर्यन संधू पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित है।

मुख्य बिंदु

हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की हत्या के बाद सोशलमीडिया पर सत्यम कादियान के नाम से कई फर्जी अकाउंट सामने आए हैं।

एक वीडियो में 'वापसी होगी फिर उसी अंदाज में' जैसे संदेश और धमकी भरे संवाद दिखाई दिए।

वीडियो में आपराधिक छवि वाले गानो का इस्तेमाल किया गया, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।

पुलिस के अनुसार सत्यम कादियान के नाम से 20 से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाऐ जा चुके हैं।

कई पोस्ट और वीडियो में अंकित बलियान के परिवार को धमकाने जैसी बातें भी कही गई है।

पुलिस ने बलियान परिवार की सुरक्षा के लिए चार अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किये है।

तकनीक टीम इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और अन्य सोशलमीडिया प्लेट फार्म पर चल रहे खातों की जांच कर रही है।

जांच की जा रही कि पोस्ट वास्तव में फरार आरोपियों द्वारा की जा रही हैं या कोई अन्य व्यक्ति उनकी पहचान का इस्तेमाल कर रहा है।

कुछ अकाउंटस को भारत में ब्लॉक भी किया गया है।

26 अगस्त के अंकित बलियान हत्याकांड में सत्यम कादियान और आर्यन संधू का नाम सामने आया था।

31 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी मारे गए, जबकि सत्यम और आर्यन अभी भी फरार है।

पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है और राज्यों में छापेमारी जारी है।

शेयर करें:
सूचना सुझाव व जनहित के लिए संपर्क करें

संबंधित खबरें (Related)

होमशॉर्ट्ससेव्ड
Akashvani Speaking Logo

Akashvani Speaking

ईमानदार सोच - सच्ची खबरें

Developed by

Revonic Private Limited

https://bharatsetu.app/contact