
यमराज ने फीता काटकर रोड़ का उद्घाटन किया, यमराज का द्वार -ग्रैंड ओपनिंग का बैनर लगाया।
यूपी के कानपुर में सड़क के गडडों से परेशान लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने रोड़ के गंभीर हालात देखकर सड़क को यमलोक द्वार नाम दे दिया। यमराज के वेश में एक युवक ने फीता काट कर इसका उदघाटन किया। कानपुर के वार्ड-67 की शाह कालोनी के पास बडे़- बडे़ गडडे है। स्थानीय लोगों के आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। युवाओं द्वारा चेतावनी दी गई है कि जल्द ही गडडे नहीं भरे गए तो नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।
मुख्य बिंदु
यह छवि यूपी के कानपुर की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर गडडों के कारण बहुत बुरा हाल है।
यमराज के वेश में एक युवक ने गडडों वाली सड़क का उद्घाटन किया।
स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई मरम्मत नहीं हुई ।
जिससे युवाओं ने परेशान होकर सड़क को प्रतीकात्मक रूप से यमलोक द्वार नाम दे दिया।
यमराज का द्वार- ग्रैंड ओपनिंग का बनैर लगाया।
कानपुर के वार्ड-67 की शाह कालोनी के पास 80 फीट रोड़ पर जगह जगह बडे़- बडे़ गडडे है।
बारिश में पानी भरने से गडडे दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
यमराज बने युवक ने फीता काटने के बाद सडक की हालत पर तंज कसा।
यमराज बने युवक ने कहा कि सड़क पर इतने बड़े गडडे है कि उन्हें यहाँ बार -बार आना पड़ता है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द गडडे नहीं भरे गए तो नगर निगम कार्यालय का घेराव करेंगे।
