
चींटी ने खींचा गणेश जी का रथ, माइक्रो आर्ट ने सबको किया हैरान।
आंध्रप्रदेश के एक माइक्रो आर्टिस्ट ने गणेश जी का बेहद छोटा लकड़ी का रथ बनाया। यह रथ केवल 1 सेंटीमीटर का है और इतना हल्का है कि चींटी इसे खींच सकती है। कलाकार साई श्याम लालू ने रथ पर गणेश जी की मूर्ति को बारीकी से उकेरा है। इसे अनोखी कला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुख्य बिंदु
आंध्रप्रदेश में एक चींटी द्वारा गणेश जी का रथ खींचने का अनोखा द्रश्य सामने आया।
रथ को पद्धोपुरम के माइक्रो आर्टिस्ट साई श्याम लालू ने तैयार किया है।
लकड़ी से बना यह रथ लगभग 1 सेंटीमीटर आकार का है।
रथ पर गणेश जी की मूर्ति को बेहद बारीकी और सुंदरता से उकेरा गया है।
रथ के आगे चींटी को जोड़ा गया है, जिससे यह गणेश जी की सवारी जैसा प्रतीत होता है।
कलाकार के अनुसार यह रचना दर्शाती है कि गणेश जी की पूजा केवल इंसान नहीं छोटे जीव भी करते हैं।
इस अनोखे माइक्रो आर्ट की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
