तारीख...
1,200
Akashvani Speaking Logo

Akashvani Speaking

ईमानदार सोच - सच्ची खबरें

Developed by

Revonic Private Limited

https://bharatsetu.app/contact
वापस जाएं
आर्मी भर्ती की दौड़ जीतने के लिए युवकों ने लगाया घोड़ो वाला इंजेक्शन, बिगड़ी तबीयत।
AS
आगरा(उत्तर प्रदेश)/13 सितंबर, 6:03 AM
पत्रकार: Krishma Vats

आर्मी भर्ती की दौड़ जीतने के लिए युवकों ने लगाया घोड़ो वाला इंजेक्शन, बिगड़ी तबीयत।

उतरप्रदेश के आगरा में 6 किमी दौड़ जीतने के लिए दो युवकों ने ख़ुद को घोडों को दिया जाने वाला स्टेरॉयड इंजेक्शन लगा लिया। दौड़ के दौरान दोनों की तबियत बिगड़ गई और वे मैदान में गिर पड़े। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ करीब दो घंटे तक उनका इलाज चला, डाक्टरों ने बिना सलाह किसी भी प्रकार के स्टेरॉयड या इंजेक्शन के इस्तेमाल से बचने की चेतावनी दी है।

मुख्य बिंदु

आगरा में 6 किमी दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले दो युवकों ने प्रर्दशन बेहतर करने के लिए स्टेरॉयड इंजेक्शन लगाया।

इंजेक्शन घोड़ो को दिया जाने वाला बताया गया है।

दौड़ के दौरान दोनों युवकों की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनका उपचार किया गया।

युवकों की पहचान शयामवीर सिकरवार और गौरव के रूप में हुई, जो आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे है।

प्रतियोगिता 10 सितंबर को आयोजित 6 किमी दौड़ थी, जिसमें दोनों ने हिस्सा लिया था।

युवकों के पास खिली इंजेक्शन की शीशी भी मिली।

डाक्टरों के अनुसार बिना चिकित्सकीय सलाह स्टेरॉयड इंजेक्शन लेना स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हो सकता है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि ऐसे इंजेक्शन पशुओं के लिए होतें है और उनका गलत उपयोग‌ जानलेवा हो सकता है।

शेयर करें:
सूचना सुझाव व जनहित के लिए संपर्क करें

संबंधित खबरें (Related)

होमशॉर्ट्ससेव्ड
Akashvani Speaking Logo

Akashvani Speaking

ईमानदार सोच - सच्ची खबरें

Developed by

Revonic Private Limited

https://bharatsetu.app/contact